Home » परिचय

परिचय

श्रीमती बूला कार का जन्म बाकुंडा पश्चिम बंगाल में हुआ. आपका संपूर्ण जीवन उपलब्धियो एवं गौरवगाथाओं का सम्मिश्रण हैं. वर्तमान में डॉ. कार प्राचार्या के पद से सेवानिवृत्त होकर अपना जीवन पूर्णतः साहित्य साधना को समर्पित कर चुकी हैं अपने जीवन में सभी दायित्वो को सफलतापूर्वक निर्वाह करते हुए डॉ. कार आज भी अत्यंत उर्जावान समर्पित एवं उत्साही दिखाई देती हैं अत्यंत मृदु स्वभाव व साहित्य के प्रति अगाध भक्ति आपको क्षेत्र व देश भर के साहित्यकारों के मध्य लोकप्रिय तथा श्रद्धेय बनाता हैं. अपने साहित्यिक जीवन का आरम्भ अत्यंत कम आयु में करने के पश्चात आपको अत्यंत विख्यात व प्रतिभाशाली साहित्यकारों का मार्गदर्शन व स्नेह प्राप्त हुआ साहित्य की लगभग हर विधा में आपकी रचनायें कई प्रतिष्ठित समाचारपत्रों एवं साहित्यिक पत्र पत्रिकाओ में प्रकाशित व प्रसिद्ध हो चुकी हैं|

वर्तमान में मैं इंदौर में निवास करती हूँ, यहाँ मुझे अध्ययन हेतु विभिन्न पुस्तकालयों से अध्ययन हेतु बहुत साहित्य सामग्री उपलब्ध हो जाती है| पठन की दृष्टि से यह क्षेत्र मेरे लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ|

इस समयमें आशापूर्णा- उपन्यासों का समीक्षात्मक विश्लेषण, यु.जी.सी. की मान्यता के आधार पर इस परियोजना पर कार्य कर रही हूँ|

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

सुख का गणित

सुंदर रंगबिरंगी / छोटी सी चिडिया ऑगन में फुदकती / कुछ चोंच में उठाकार लौटती है घोंसले में , तिनके –तिनके जोडकर / बनाती है कलात्मक घर मीठे गीत गाकर/सुलाती है बच्चे, उठाती है हमे. खुश रहकर बॉटती है,आत्मीयता, खुला आसमान,ठंडी,गरम हवा पानी का सोता,अन्न का भंडार………

 

परिचय (जीवनवृत्त)

शैक्षणिक विवरण

एम.ए. – हिंदी, समाज शास्त्र, राज. शास्त्र

पी.एच.डी. (हिंदी)- प्रगति कथा साहित्य में अमृतराय के साहित्य का विशेष अनुशीलन,- डॉ. हरिसिंग गौर सागर विश्वविद्यालय, सागर म.प्र.

डी.लिट. – हिन्दी और बांग्ला : समशील उपन्यासकारों का तुलनात्मक अध्ययन – डॉ.हरिसिंग गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर

पद- पूर्व प्राध्यापक एवं प्राचार्य, श्री श्री ल. ना. शासकीय स्नातकोत्तर, महाविद्यालय, परासिया, जिला – छिंदवाडा (म.प्र.)

प्रकाशित पुस्तके

  1. अमृत की कलम से- सुप्रिया प्रकाशन सागर -१९९७
  2. अपने समय के साहित्य पर सोचते हुए – रचना प्रकाशन जयपुर-२००२
  3. अपेक्षाएं हक नहीं होती- शैवाल प्रकाशन गोरखपुर -२००५
  4. बंगला साहित्यः सृष्टि और दृष्टी – रचना प्रकाशन जयपुर-२००२
  5. साहित्य विचार और अनुभूति- अंसारी पब्लिकेशन, ग्रेटर नॉएडा-२०१२
  6. हिंदी और बांग्ला : समशील उपन्यासकारों का तुलनात्मक अध्ययन-अमन प्रकाशन कानपूर -२०१३
  7. अहमियत –पार्वती प्रकाशन, इंदौर-२०१५
  8. समीक्षा के आईने से- खंड १- पार्वती प्रकाशन, इंदौर-२०१५
  9. शोध सृजन परिदृश्य – रंग प्रकाशन, इंदौर-२०१६
  10. समय प्रवाह – पार्वती प्रकाशन, इंदौर-२०१६
  11. आलोचना के बहाने- रंग प्रकाशन, इंदौर-२०१६
  12. अंतर्द्वन्द – बोधि प्रकाशन, जयपुर- २०१७
  13. समकालीन साहित्य : विविधस्वर – रंग प्रकाशन, इंदौर-२०१७
  14. समीक्षा के आईने से – खंड २ – अयन प्रकाशन, दिल्ली-२०१८
  15. समीक्षा के आईने से – खंड ३ – पार्वती प्रकाशन, इंदौर-२०१८
  16. साहित्य मीमांसा : शोध परक दृष्टी – हिंदी परिवार, इंदौर -२०१९
  17. रविन्द्र नाथ टैगोर और अन्य प्रतिनिधि बांगला रचनाकार – बोधि प्रकाशन, जयपुर-२०२०
  18. अंतर्मन – प्रेरणा प्रकाशन, भोपाल- २०२०
  19. पाश्चात्य और भारतीय प्रगामी आलोचना – बोधि प्रकाशन जयपुर -२०२१
  20. सृष्टि और दृष्टी, द्वितीय संस्करण – रचना प्रकाशन जयपुर-२०२१
  21.  

प्रकाशनाधीन

  • आशापूर्णा देवी के उपन्यासों का समीक्षात्मक विश्लेषण
  • समीक्षा : पुनर्समीक्षा
  • आलोचना के परिपेक्ष्य में

प्रसारण

आकाशवाणी छिंदवाडा, जबलपुर, नागपुर, इंदौर, उदयपुर से लघुकथा, सत्यकथा, प्रज्ञा वार्ताएं संस्मरण, चिंतन, दर्शन, शिक्षा, आलोचना, दलित विमर्श, नारी विमर्श पर विशेष, शोध परक प्रज्ञा वार्ताएं, बाल साहित्य पर चर्चा, साक्षात्कार आदि विषय पर प्रसारण निरंतर जारी|

संगोष्ठी में भागीदारी

शोध आलेख वाचन, महत्वपूर्ण संगोष्ठियों जैसे- रायपुर, परासिया, जुन्नारदेव, बैतूल, छिंदवाडा, सिवनी, सौंसर, नागपुर, सागर, राजनंदगांव, रांची, कोलकाता, पुणे, चित्रकूट, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, इलाहाबाद (प्रयागराज), देहरादून, नाथद्वारा, सोमनाथ, जालंधर, गुवाहाटी, जबलपुर, टीकम गड़, लखनऊ, मथुरा, दिल्ली, दुर्ग, हैदराबाद आदि प्रमुख स्थानों में विभिन्न विषयों में भागीदारी|

सम्मान

  1. अखिल भारतीय साहित्यकार, मथुरा महादेवी वर्मा सम्मान -२००१
  2. तृती अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान नागपुर द्वारा डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर साहित्य रत्न पुरस्कार – २००२.
  3. हिंदी साहित्य सम्मेंलन प्रयाग द्वारा प्रज्ञा भारती सारस्वत सम्मान २००१
  4. राष्टीय राजभाषा पीठ इलाहाबाद द्वारा भारती भूषण मानद उपाधि – २००४
  5. भारतीय दलित साहित्य अकादमी म.प्र. उज्जैन द्वारा सारस्वत सम्मान – १९९९
  6. हिंदी साहित्य सम्मलेन प्रयाग-साहित्य मंडल नाथद्वारा द्वारा साहित्य सम्मान २००५
  7. साहित्य श्रेष्ठ उपलब्धि सारस्वत सम्मान, नागपुर २ अप्रैल २००८
  8. म.प्र. हिंदी साहित्य सम्मलेन, छिन्दवाडा द्वारा साहित्य उपलब्धि सारस्वत सम्मान अप्रैल २००९
  9. प्रगतिशील लेखक संघ छिन्दवाडा द्वारा साहित्य उपलब्धि सारस्वत सम्मान अप्रैल २००९
  10. इक्कीसवी सदी की (एक सौ ग्यारह) श्रेष्ठ महिला साहित्यकारों में स्थान, द संडे इंडियन, सितम्बर २०११, नॉएडा, नई दिल्ली
  11. अखिल भारतीय हिंदी सेवी संसथान इलाहाबाद द्वारा राष्ट्र भाषा गौरव की मानद उपाधि -७ अक्टूबर २०१४
  12. पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा आधी दुनिया पंकस अकादमी अवार्ड ९ नवम्बर, २०१४
  13. पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिष्ठाजनक साहित्य – गौरव श्री सम्मान २९ नवम्बर, २०१५
  14. समग्र साहित्यिक सेवा क लिए गुंजन पुरस्कार इंदौर २०१५
  15. भोपाल में आयोजित १० वे विश्व हिंदी सम्मलेन (१०-१२) सितम्बर २०१५ में विशेष प्रतिभागिता
  16. श्री मध्यभारत हिंदी समिति इंदौर, से हिंदी परिवार द्वारा साहित्यिक विशिष्ठ सम्मान २०१७
  17. सखी उध्यामिता विकास संसथान एवं युवा विकलांग मंच, इंदौर द्वारा साहित्य, काव्यसृजन सेवा सम्मान – २५ मार्च २०१८
  18. राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की ओर से अटलश्री काव्य सम्मान दिसम्बर २०१८
  19. बंगाली एसोसिएशन इंदौर द्वारा श्रेष्ठ साहित्य सम्मान २०१७
  20. अंतर्राष्ट्रीय हिंदी साहित्य सम्मलेन (इंदौर) द्वारा श्रेष्ठ साहित्य सम्मान २०१७
  21. अ.भा. हिंदी साहित्य सम्मलेन प्रयाग – उत्कृष्ट रचनात्मकता क लिए सृजन सम्मान २००१
  22. अ.भा. हिंदी साहित्य सम्मलेन देहरादून सारस्वत सम्मान २००१
  23. शास. महाविद्यालय इटावा उ.प्र. – शिक्षा विद सम्मान २००३
  24. हिंदी प्रचारिणी समिति छिन्दवाड़ा – राष्ट्र भाषा स्वयंसेवी सम्मान २००२
  25. अ.भा. साहित्यकार अभिनन्दन समिति, मथुरा काव्य मंजरी सम्मान १९९८
  26. सागर वि.वि. सागर- उत्कृष्ट शैक्षिक सम्मान १९९९
  27. जयपुर हिंदी संसथान – तुलनात्मक अध्ययन पर शारदे सम्मान २०१४
  28. समकालीन साहित्य गोरखपुर – विविधा सम्मान २०१३
  29. पांडिचेरी विश्वविद्यालय, हिंदी विभाग साहित्य फलक सम्मान २०१२
  30. अखिल भारतीय हिंदी संसथान – इलाहाबाद मानद उपाधि- २०१२
  31. हिंदी दिवस ही पचासवी वर्षगांठ, इलाहाबाद काव्य श्री सम्मान १९९७
  32. भारतीय दलित साहित्य अकादमी शहडोल म.प्र. वीरांगना झलकारी बाई सम्मान १९९९
  33. पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा आजीवन उपलब्धि सम्मान २८ नवम्बर २०२१
  34. पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा पंकस अकादमी के राष्ट्रीय निदेशक पद २८ नवम्बर २०२१


Leave a Reply

Your email address will not be published.